
'लगातार गोलियां चल रहीं और हाथ पर हाथ रखकर बैठी है सरकार', बिहार में कानून व्यवस्था पर तेजस्वी ने उठाए सवाल
AajTak
छपरा की घटना को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है. तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को फेल बताया है. तेजस्वी के बयान पर जेडीयू सांसद संजय झा का जवाब आया है.
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) आक्रामक हो गया है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि लगातार गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि सच तो सबके सामने है.
तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को फेल बताया और कहा कि कानून अपना काम नहीं कर पा रहा है. उन्होंने यादव समाज के लोगों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छपरा में तो लगातार यादव समाज के लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं. तेजस्वी यादव ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है.
तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को घेरा तो जेडीयू की ओर से भी जवाब आया है. जेडीयू की ओर राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा है कि घटना कहीं भी हो सकती है, उससे कोई इनकार नहीं कर सकता. उन्होंने आगे कहा कि जब भी कोई घटना होगी तो उसको सजा होगी. संजय झा ने कहा कि किसी को कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कोर्ट जा रहे वकील पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश
उन्होंने छपरा की घटना को लेकर कहा कि छपरा केस में भी कार्रवाई हुई है. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव का बयान छपरा में दो वकीलों पर हुई फायरिंग की घटना के बाद आया है. दो दिन पहले छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पिता-पुत्र की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
यह भी पढ़ें: पत्थर फेंकती भीड़, बंदूक लेकर दौड़ते लोग... चुनाव के बाद छपरा में हुए गोलीकांड का आया Video

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










