
'लगता है गर्लफ्रेंड ने बुलाया है...', बाढ़ के बीच इस हाल में घर से निकला शख्स, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर बाढ़ से भरी सड़क पर जाते एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है. इसे कुछ लोग बेवकूफी कह रहे हैं तो कुछ लोगों को लग रहा है कि शायद उसे कोई इमरजेंसी रही होगी.
इंटरनेट पर अक्सर हंसाते, रुलाते और हैरान करते वीडियो वायरल होते हैं. ताजा वीडियो तो इडालिया तूफान के क्षेत्र में तबाही मचाने के तुरंत बाद का है. इसमें समें टाम्पा, फ्लोरिडा में एक व्यक्ति भयंकर बाढ़ के बीच जो कर रहे हैं उसे देख कोई भी हैरान रह जाएगा.
'इतने आराम से जा रहा है जैसे...'
ट्विटर पर इस वीडियो में एक शख्स खूब सारे बाढ़ के पानी के बीच साइकिल चला रहा है. वह इतने आराम से साइकिल पर सवार होकर चल रहा है मानो ये डेली रूटीन है, पूरा तो करना है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद, एक व्यक्ति ने आज सुबह 4 फीट से अधिक बाढ़ के बाद टाम्पा खाड़ी के आसपास अपनी साइकिल चलाने की कोशिश की."
'लगता है गर्लफ्रेंड ने बुलाया है तभी...'
वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हर कोई कह रहा है कि गेटर्स से सावधान रहें. गेटर्स को इससे डरना चाहिए, साइकिल चला रहा आदमी किसी मिशन पर है." एक अन्य ने लिखा, "तूफान के दौरान अनावश्यक जोखिम लेना बेहद खतरनाक हो सकता है. आइए सुरक्षा को प्राथमिकता दें और अपनी भलाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की सलाह का पालन करें." एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- लगता है गर्लफ्रेंड ने बुलाया है तभी इतनी मश्किलें पार करते हुए जा रहा है.
'हो सकता है ये उसके लिए जरूरी हो'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












