
लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा को राहत नहीं, कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
AajTak
लखीमपुर की सीजेएम कोर्ट (CJM Court) ने आशीष (Ashish Mishra) को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी टीम अब आशीष मिश्रा से और अधिक सवाल-जवाब कर सकेगी.
यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Case) में बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. लखीमपुर की सीजेएम कोर्ट (CJM Court) ने आशीष को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी टीम अब आशीष मिश्रा से और अधिक सवाल-जवाब कर सकेगी. Lakhimpur Kheri incident | MoS Ajay Mishra Teni's son Ashish Mishra has been sent to three-day police remand with conditions: SP Yadav, Prosecution Advocate pic.twitter.com/H8Ecg5MA4M

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









