
लखीमपुर खीरी: 24 घंटे बाद हुआ दोनों बहनों का अंतिम संस्कार, प्रशासन ने पीड़ित परिवार से किए 5 वादे
AajTak
लखीमपुर खीरी के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव का ये मामला है. यहां दो सगी बहनों के शव एक खेत में पेड़ पर लटके मिले थे. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, बलात्कार (376), हत्या (302) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. मामले में सभी 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
लखीमपुर खीरी के निघासन में दो सगी नाबालिग बहनों की रेप के बाद हत्या की वारदात से लोगों में भारी रोष है. मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. वहीं इस बीच गुरुवार को पीड़ित परिवार ने दोनों नाबालिगों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था.
प्रशासन ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की. इस दौरान प्रशासन ने परिवार से पांच वादे किए, जिसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों की अंत्येष्टि कर दी. परिवार ने उन्हें परंपरा के अनुसार दफ्न किया है.
वहीं वारदात के सभी आरोपियों को एडीजे 6 के घर पर पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक लखीमपुर के नवनिर्मित ओयल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपियों को जज के घर पर किया जाएगा.
प्रशासन ने परिवार से ये पांच वादे किए हैं-
वादा-1: एससी/एसटी एक्ट के तहत दोनों मृत लड़कियों की मां को 8-8 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसकी पहली किश्त 16 सितंबर को बैंक खाते में पहुंच जाएगी.
वादा-2: रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत मिलने वाली राशि मामले की जांच खत्म होने पर तत्काल दे दी जाएगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









