
लखीमपुर खीरी में जो हुआ, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया: अशोक गहलोत
AajTak
अशोक गहलोत ने कहा, 4 किसानों की मौत हुई. इस हादसे में कुल 9 लोगों की जान गई. ये हृदय विदारक घटना हुई, इसके बावजूद अजय मिश्रा ने ना इस्तीफा दिया और ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे इस्तीफा देने के लिए कहा. वे किस दिशा में देश को लेकर जा रहे हैं. यह सबके सामने आ गया.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लखीमपुर खीरी में हिंसा को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. गहलोत ने कहा, लखीमपुर खीरी में जो कुछ हुआ, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. उन्होंने कहा, भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री धमकी देते हैं कि आप सबको मालूम नहीं है कि सांसद बनने से पहले मैं क्या था? मैं जिस दिन चाहूंगा, ऐसी स्थिति पैदा कर दूंगा कि आप लोग यहां से भाग जाओगे. गहलोत ने कहा, इस धमकी के बाद जो हुआ, वो सबने देखा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











