
'लखीमपुर खीरी के वीडियो वायरल हैं, जांच अधिकारी के पास नहीं पहुंचे', IG लक्ष्मी सिंह ने बताया
AajTak
लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा के कई वीडियो सामने आए हैं. इस पर लखनऊ आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ये सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जांच अधिकारी के पास नहीं पहुंचे हैं.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की जांच के लिए सुपरवाइजरी कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी में पुलिसकर्मी समेत टेक्नीकल स्टाफ भी होगा, जो सारे सबूत इकट्ठा करेगी. इस कमेटी के बारे में लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने 'आजतक' से खास बात की. इस दौरान उन्होंने आशीष मिश्रा को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो आ रहे हैं, उनकी जांच की जाएगी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











