
लखीमपुर के बाद चित्रकूट में दलित लड़की से गैंगरेप, रात 2 बजे घर से उठा ले गए 3 बदमाश
AajTak
चित्रकूट में दलित परिवार की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है. मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सपा विधायक ने नाराजगी जताई है. सपा विधायक का कहना है कि दलित उत्पीड़न के मामलों को पुलिस रफा-दफा करने में जुटी रहती है.
लखीमपुर खीरी के निघासन में दो नाबालिग बहनों के साथ हुई घटना के बाद चित्रकूट में दलित परिवार की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने तीन लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. इस मामले में भी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस पर सपा विधायक ने नाराजगी जताई है.
सीतापुर चौकी के एक गांव के दलित परिवार का आरोप है कि देर रात दो बजे तीन लोग आए. वो बेटी को घर से उठा ले गए. इसके बाद बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घायल अवस्था में फेंक गए. बेटी 16 घंटे बाद बेहोशी की हालत में रामघाट के पास मिली.
लोगों द्वारा सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. बेटी की हालत काफी गंभीर थी. शरीर पर कई जगह दांत से काटने के निशान थे. परिजन घायल अवस्था में बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. आरोप है कि यहां महिला पुलिस बिना किसी परिजन की उपस्थिति के पीड़िता का अपने हिसाब से बयान लेने में जुट गई.
बयान का वीडियो बनाने पर आपत्ति घटना की सूचना पर समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के घरवालों की उपस्थिति के बिना बयान का वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई. सपा विधायक पुलिस के अधिकारियों से काफी नाराज दिखे.
दलित उत्पीड़न मामलों में लापरवाही बरत रही पुलिस सपा विधायक का आरोप है कि पुलिस दलित उत्पीड़न के मामलों में संजीदगी बरतने के बजाय उन्हें रफा-दफा करने में जुटी रहती है. विधायक ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. सूचना है कि पीड़िता के पिता के हस्ताक्षर के बिना ही तहरीर भी ली गई है.
उधर, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा का कहना है कि लड़की कुछ लोगों के साथ गई थी. वो लोग उसे राजापुर लेकर गए. इसके बाद वापस सीतापुर छोड़ गए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









