
लखनऊ: लॉकडाउन में नहीं लगी नौकरी तो सिविल इंजीनियर ने खोल ली ऑनलाइन कबाड़ी की दुकान
AajTak
लॉकडाउन में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए जब कोई भी ऑप्शन नहीं दिखा तो वह लखनऊ लौटकर घर में ऑनलाइन kabadi.com खोल लिया. ओमप्रकाश का मकसद था कि कबाड़ के सामान को ऑनलाइन लेकर लोगों तक उचित रुपये और सही सामान लिया जा सके.
लॉकडाउन में नौकरी ना मिल पाने की वजह से सिविल इंजीनियर युवक ने अपने घर पहुंचकर कबाड़ी की दुकान खोल ली. यही नहीं उसने कबाड़ को ऑनलाइन मंगवाकर अपने लिए रोजगार की व्यवस्था की. हालांकि शुरुआत में समाज के लोगों ने काफी बुराई की, लेकिन कुछ समय बाद युवक खुद की गोदाम और कर्मचारी रखकर काम करने लगा. आज सभी लोग उसके काम से खुश हैं. मड़ियाओं थाना क्षेत्र में रहने वाले ओमप्रकाश, जिन्होंने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











