
लखनऊ रैली में बोले केजरीवाल- सपा ने कब्रिस्तान और योगी ने सिर्फ श्मशान बनवाए, मैं स्कूल बनवाऊंगा
AajTak
Kejriwal Maharally in Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरणसिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत हुआ.
उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की महारैली के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है. रविवार को लखनऊ में आयोजित AAP की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और घोषणाओं की झड़ी लगा दी. सीएम केजरीवाल ने तंज कसते कहा कि यूपी में बीजेपी के सबसे बड़े नेता ने आकर कहा था कि अगर यूपी में कब्रिस्तान बनते हैं तो श्मशान घाट भी बनने चाहिए. पुरानी सरकार ने सिर्फ कब्रिस्तान बनवाए और योगी सरकार ने सिर्फ श्मशान घाट बनवाए, हमें मौका मिलने पर आपके बच्चों के लिए स्कूल और सबके लिए अस्पताल बनवाए जाएंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











