
लखनऊ रेलवे डिवीजन की ये 22 ट्रेनें 19 अक्टूबर तक रहेंगी रद्द, 13 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट
AajTak
लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते 15 अक्टूबर, 2023 तक प्री-नॉन इंटरलॉक और 16 से 19 अक्टूबर, 2023 तक नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाना है, जिसके कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.
भारतीय रेलवे एक तरफ जहां देश में वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अलग-अलग रेल रूट पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का भी कार्य कर रहा है. इसी क्रम में पूर्वात्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते 15 अक्टूबर, 2023 तक प्री-नॉन इंटरलॉक और 16 से 19 अक्टूबर, 2023 तक नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाना है, जिसके कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. हम आपको यहां उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जो प्रभावित रहेंगी.
यह ट्रेने रहेंगी कैंसिल > अमृतसर से 11 और 18 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी का परिचालन रद्द रहेगा. > न्यू जलपाईगुड़ी से 13 और 20 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी का परिचालन रद्द रहेगा. > सहरसा से 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.
> अमृतसर से 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.
> आनन्द विहार टर्मिनस से 14 और 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.
> बापूधाम मोतीहारी से 15 और 17 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.
> कटिहार से 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर विशेष गाड़ी का परिचालन रद्द रहेगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









