
लखनऊ: रिटायर्ड IAS की पत्नी के मर्डर केस में खुलासा, दोनों ड्राइवर समेत 3 लोगों ने दिया था वारदात को अंजाम
AajTak
पुलिस के मुताबिक Retd IAS देवेंद्र नाथ दुबे के दोनों ड्राइवर समेत 3 लोग ने उनके घर में लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया था. इस पूरे कांड में अधिकारी के दोनों ड्राइवर रवि और अखिलेश के साथ तीसरा साथी रंजीत शामिल था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
लखनऊ में रिटायर्ड IAS अफसर की पत्नी के मर्डर केस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक Retd IAS देवेंद्र नाथ दुबे के दोनों ड्राइवर समेत 3 लोगों ने उनके घर में लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया था. इस पूरे कांड में अधिकारी के दोनों ड्राइवर रवि और अखिलेश के साथ तीसरा साथी रंजीत शामिल था.
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अखिलेश को मुठभेड में गोली लगी है. इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने घर में लाखों की ज्वैलरी लूट के इरादे से अधिकारी देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या की थी. इसके बाद वह घर में रखे लॉकर से करीब 50 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे. वारदात वाली सुबह आरोपी रवि गाड़ी में देवेंद्र नाथ दुबे को गोल्फ क्लब लेकर गया था, जबकि दूसरे ड्राइवर अखिलेश ने अपने साथी रंजीत के साथ घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था.
मृतक मोहिनी दुबे ने अखिलेश को देखकर ही घर का गेट खोला था. जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अखिलेश ने रंजीत के साथ मिलकर मोहिनी का गला घोंटकर कर दी थी. इसके बाद घर में रखी ज्वैलरी को लेकर आऱोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.
आरोपी ने झाड़ियों में छिपाया था लूटा हुआ सामान
डीसीपी नॉर्थ,अभिजीत आर शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना गाजीपुर में कुछ दिन पहले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या उनके घर पर हुई थी, जिसके चलते मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच पड़ताल शुरू की गई तो तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. मुख्य आरोपी अखिलेश ने बताया कि उसने ज्वैलरी और कुछ अन्य सामान एक बैग में करके कुकरैल पुल की झाड़ियों में छुपा दिया था. जिसके चलते पुलिस बैग को रिकवर करने के लिए मौके पर आरोपी के साथ पहुंची. अखिलेश ने उस बैग में एक तमंचा छुपाकर रखा था और अखिलेश ने तुरंत बैग से तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिसके चलते एक हेड कांस्टेबल को चोट भी लगी है. उनको अस्पताल भेजा गया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें अखिलेश को भी चोट आई है और उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फॉरेंसिक टीम द्वारा बैग का निरीक्षण किया जा रहा है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हत्या पैसा और गहने की लूट के लिए की गई थी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









