
लखनऊ: युवक की चाकू गोदकर हत्या, शव की शिनाख्त नहीं
AajTak
मोहनलालगंज कोतवाली इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. अब लखनऊ कमिश्नरेट के मोहनलालगंज कोतवाली इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर दिलीप कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया. जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज के बाबू खेड़ा में खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि एक शव मिला है. इसके आधार पर जांच की जा रही है. कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी मिली है. उन्होंने कहा कि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. ग्रामीण भी युवक की शिनाख्त नहीं कर पा रहे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











