
लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश, विधानसभा परिसर में भरा पानी, नगर निगम की छत लीक
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश हुई है. जिससे विधानसभा सत्र के दौरान परिसर के अंदर भी पानी भर गया है. परिसर में इतना पानी भरा है कि यहां कर्मचारी और विधानमंडल के सदस्यों का आना-जाना भी बाधित हुआ है. इतना ही नहीं बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम की छत भी लीक हो गई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है. शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है. यहां तक कि विधानसभा परिसर में भी बारिश का पानी भर गया है. इतना ही नहीं बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम के कार्यालय की छत भी लीक हो गई है.
यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस बीच विधानसभा के परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश की वजह से उनका आना-जाना भी बाधित हुआ है. भारी बारिश के चलते लखनऊ नगर निगम में भी पानी घुस गया है. यहां तक कि नगर निगम की छत भी लीक हो गई है, जिसकी वजह से निगम में जलभराव की स्थिति बन गई है.
हजरतगंज इलाके में भी भारी बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई हैं. सड़कों पर पानी का सैलाब दिखाई दे रहा है. घुटनों-घुटनों तक पानी भरा हुआ है. लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं. यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है.
वहीं लखनऊ शहर और विधानसभा के बेसमेंट में भरे पानी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी यूपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक मूसलाधार बारिश में ये हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है. सबसे ज्यादा बजट की जरूरत तो उत्तर प्रदेश की विधानसभा को है.
लखनऊ में मानसून की ये पहली बारिश हुई है. यहां मुख्यालयों और दफ्तरों में भरे पानी को बाल्टियों से निकाला जा रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







