
लखनऊ में विभव कुमार के साथ दिखे अरविंद केजरीवाल, स्वाती मालीवाल पर टाल गए सवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने ये आरोप केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर लगाए हैं. पार्टी के नेता संजय सिंह ने बाद में बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है और वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया ब्लॉक के नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए इस समय लखनऊ में हैं. केजरीवाल को गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्टी नेता संजय सिंह और विभव कुमार के साथ देखा गया था.
लखनऊ एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ विभव कुमार की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं. विभव कुमार पर सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है.
इस बीच जब आजतक के रिपोर्टर ने अरविंद केजरीवाल से स्वाति मालीवाल मामले को लेकर सवाल किया तो केजरीवाल ने कोई जवाब नहीं दिया. इस दौरान केजरीवाल को विभव कुमार के साथ गाड़ी में भी बैठा देखा गया.
बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि स्वाति मालीवाल से कथित रूप से मारपीट करने के लिए वह विभव कुमार को दंडित कब करेंगे.
बग्गा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बहुत कड़ी सजा दी है एक महिला सांसद पर हमला करने वाले विभव कुमार को अरविंद केजरीवाल जी? संजय सिंह जी तो कह रहे थे कि आप विभव पर कड़ी कार्रवाई करेंगे लेकिन आपने तो पूरे देश में दौरा करवाना शुरू कर दिया.
विभव कुमार पर क्या हैं आरोप?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









