
लखनऊ में बेकाबू हुआ कोरोना
AajTak
राजधानी लखनऊ में बीते चार दिन में कोरोना संक्रमण की दर पांच से तीन गुना बढ़कर 15 फीसद के करीब पहुंच गई है. वहीं यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है. 10 अप्रैल को प्रदेश में 12,787 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि बीते 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना बेकाबू होने की स्थिति में पहुंच गया है. यहां बीते चार दिन में संक्रमण की दर पांच से तीन गुना बढ़कर 15 फीसद के करीब पहुंच गई. वहीं, शनिवार 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के 4,059 मामले दर्ज किए गए जो अबतक का रिकार्ड आंकड़ा है. वहीं, लखनऊ में 10 अप्रैल को 23 लोगों ने दम तोड़ दिया. इससे एक दिन पहले 9 अप्रैल को लखनऊ में 27,509 सैंपल लिए गए थे. इस लिहाज से देखें तो संक्रमण दर का आंकड़ा 14.75 प्रतिशत से भी अधिक है. बढ़ते मामलों की वजह से संक्रमितों को इलाज तो दूर अस्पताल में बेड देना भी संभव नहीं हो पा रहा है. आलम यह है कि पुलिसकर्मियों ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर मौजूद एक पेट्रोलपंप पर कोविड पॉजिटिव मरीज को आइसोलेट कर दिया. सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद जिला प्रशासन ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है. 10 अप्रैल को प्रदेश में 12,787 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि बीते 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई है. इसके पहले नौ अप्रैल को 9695, आठ अप्रैल को 8490 और 11 सितंबर को 7103 मरीज पाए गए थे. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6,76,739 हो चुकी है.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











