
लखनऊ में पुलिस के सामने मंच पर बार बालाओं का डांस! कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां
AajTak
आयोजन में आधा दर्जन बार बालाएं बाहर से बुलाई गई थीं. देर रात बार बालाओं का डांस आयोजन किया गया इस डांस को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बर्थडे पार्टी में बार बालाएं जमकर नाच रही हैं जबकि सैकड़ों लोग बर्थडे पार्टी में मौजूद रहे. यहां तक कि आरोप है कि पुलिसकर्मी खुद बैठकर बार बालाओं का डांस देखते नजर आए. दरअसल, यह घटना लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र की है, यहां स्थित हरदा कॉलोनी के पास रामसेवक नाम के व्यक्ति ने अपने घर में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था. इस आयोजन में आधा दर्जन बार बालाएं बाहर से बुलाई गई थीं. देर रात बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया था. इस डांस को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे. डांस कार्यक्रम में मौजूद लोग कोरोना के किसी भी प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं कर रहे थे. आरोप है कि हद तो तब हो गई जब रात में तैनात पुलिस कर्मी खुद बैठकर डांस का मजा लेते रहे. बार बालाओं के डांस पार्टी में किसी व्यक्ति ने मास्क तक नहीं लगाया था.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











