
लखनऊ में नौकर की गला रेतकर हत्या, कमरे में मिला खून से सना शव
AajTak
मामला लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी का है, जहां रहने वाले डिप्टी इंजीनियर के नौकर की नृशंसता के साथ हत्या कर दी गई है.
लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में एक घर पर काम करने वाले एक नौकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामला रेलवे की ऑफिसर्स कॉलोनी का है. जहां रहने वाले डिप्टी इंजीनियर के नौकर की नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी गई है. खून से लथपथ उसका शव कमरे में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. जैसे-जैसे मामले की सूचना लोगों में फैलती गई वैसे-वैसे उसे देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वाड व फिंगरप्रिंट दस्ते के साथ छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन ये पता नहीं चल सका है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











