
लखनऊ में कोरोना से महिला की मौत, केरल से लौटने के बाद अस्पताल में थी भर्ती
AajTak
63 वर्षीय महिला कुछ दिनों पहले ही केरल के त्रिवेंद्रम से वापस लौटी थी. इस दौरान जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती थी. महिला लखनऊ के मोहनलालगंज की रहने वाली थी.
देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है. वहीं कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. इसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. इस बीच लखनऊ में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है.
63 वर्षीय महिला कुछ दिनों पहले ही केरल के त्रिवेंद्रम से वापस लौटी थी. इस दौरान जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती थी. महिला लखनऊ के मोहनलालगंज की रहने वाली थी. वह किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थी. केरल से लौटने पर महिला के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थी और इलाज जारी था.
देशभर में कोरोना से 5 मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में पांच नई कोविड मौतें दर्ज की गई हैं और वायरस के 602 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,440 हो गई है. मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, केरल में दो नई मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत की सूचना मिली है. केरल में, मृतकों में से एक 66 वर्षीय व्यक्ति था जो क्रोनिक लीवर रोग, मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम और सेप्सिस से पीड़ित था, जबकि दूसरी 79 वर्षीय महिला थी जो कोरोनरी धमनी रोग और सेप्सिस से पीड़ित थी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










