
लखनऊ बैंक लूट में ये कैसा इत्तेफाक! गोल्ड लोन वाले लॉकरों को छुआ तक नहीं, सामान्य वालों को काटकर करोड़ों के जेवर कर लिए चोरी
AajTak
गोल्ड लोन वाले लॉकरों में रखे माल का ब्योरा बैंक और ग्राहक दोनों के पास होता है, लेकिन सामान्य लॉकरों में रखे माल का ब्योरा बैंक के पास नहीं होता है. इसलिए चोरों ने सामान्य लॉकरों को निशाना बनाया. लेकिन इसके बारे में उन्हें बताया किसने, ये अहम सवाल है.
लखनऊ में बैंक में हुई लूट के मामले में एक दिलचस्प बात सामने आई है. चोरों ने गोल्ड लोन वाले लॉकरों को नहीं छुआ, लेकिन 42 सामान्य लॉकरों को काटकर करोड़ों के जेवर और लाखों रुपये चोरी कर लिए. इससे लगता है कि चोर बैंक के अंदर के नक्शे और लॉकर रूम के बारे में जानते थे. यहां तक कि पुलिस को लगता है कि इस लूट में बैंक के किसी कर्मचारी का हाथ भी हो सकता है.
गौरतलब हो कि गोल्ड लोन वाले लॉकरों में रखे माल का ब्योरा बैंक और ग्राहक दोनों के पास होता है, लेकिन सामान्य लॉकरों में रखे माल का ब्योरा बैंक के पास नहीं होता है. इसलिए चोरों ने सामान्य लॉकरों को निशाना बनाया.
पुलिस ने बताया कि बैंक का अलार्म बीते 15 दिनों से स्लीपिंग मोड में था, जिससे लूट के दौरान अलार्म नहीं बजा. लखनऊ के संयुक्त पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था अमित वर्मा ने बताया कि यह एक प्रमुख बिंदु है और इसकी जांच की जाएगी. हर पहलू से इस केस की गहन जांच-पड़ताल चल रही है.
वहीं, बैंक के पूर्व मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि लॉकरों के बारे में जानकारी सिर्फ वरिष्ठ कर्मचारियों या उन्हें होती है जो लॉकरों रूम में आते-जाते हैं. उन्होंने कहा कि बदमाशों को बैंक के अंदर के किसी कर्मचारी ने मदद की होगी.
उधर, इस मामले में एसीपी विभूतिखंड राधा रमण ने बताया कि बैंक में कुल 90 लॉकर थे, जिनमें से 70 संचालित थे. चोरों ने 42 लॉकरों को काटा, जिनमें से 40 संचालित थे. गोल्ड लोन वाले लॉकरों में रखे माल का ब्योरा बैंक रखता है और उनकी वीडियोग्राफी भी कराता है. फिलहाल, लूट में शामिल अधिकांश बदमाश पकड़े जा चुके हैं. दो एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. बदमाशों से लूट का माल बरामद हुआ है.
बैंक का बयान

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









