
लखनऊ: बीजेपी दफ्तर के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, अंदर मौजूद हैं CM योगी
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दफ्तर के बाहर एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया है.
लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय के सामने एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद महिला ने आत्मदाह की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोका. महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है.
महिला का नाम राम प्यारी बताया जा रहा है, वह लखनऊ के रानीखेड़ा की रहने वाली है. महिला का आरोप है कि उसके लड़के को पुलिस परेशान कर रही है. महिला ने कहा कि मेरा लड़का निर्दोष है, लेकिन गोसाईगंज पुलिस जबरन उसे जेल भेज रही है. फिलहाल महिला को अस्पताल भेजा गया है. प्राथमिक इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी.
अपने ऊपर केरोसिन डालकर पहुंची थी महिला
महिला जब बीजेपी दफ्तर के बाहर पहुंची तो वह केरोसिन से तर-बतर थी. उसको देखते ही पुलिस के जवानों ने तुरंत महिला को पकड़ा और उसे आत्मदाह करने से रोक लिया. इस दौरान महिला बार-बार गोसाईगंज पुलिस पर आरोप लगाती रही. इसके साथ ही महिला ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है.
बीजेपी दफ्तर के अंदर CM योगी, बाहर आत्मदाह की कोशिश!
महिला ने बीजेपी दफ्तर के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश उस वक्त की, जब अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में बीजेपी दफ्तर से ही वर्चुअली जुड़े हुए हैं. यहीं से वह विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रधानों से वर्चुअली जुड़ेंगे.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









