
लखनऊ: बर्थडे पार्टी में छोले-भटूरे खाकर बीमार पड़ गए 24 बच्चे, सभी को डायरिया और पेट दर्द की शिकायत
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बर्थडे पार्टी का खाना खाकर 24 बच्चे बीमार पड़ गए. सभी को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. दरअसल, सभी को पार्टी में खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त और पेट दर्द की समस्या सामने आ रही थी. बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
लखनऊ की मोहनलालगंज के गौरा क्षेत्र में आयोजित बर्थडे पार्टी में खाना खाने से लगभग 2 दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें आनन-फानन में मोहनलालगंज के स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र में भर्ती किया गया. तकरीबन 24 बच्चों के बीमार होने की सूचना के बाद तत्काल लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मरीजों का हाल लिया.
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि गौरा गांव में सनी नामक व्यक्ति के 1 साल के बेटे का जन्मदिन था, जिसमें गांव के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदार भी आए हुए थे. रात तकरीबन 8 बजे केक कटने के बादबर्थडे पार्टी में शामिल लोगों ने हलवाई का बनाए गए छोले-चावल खाए.
इसके बाद बच्चों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टी,दस्त के साथ साथ पेट में भी दर्द होने लगा. लोगों को आनन-फानन में मोहनलालगंज सीएससी में भर्ती कराना पड़ा. सूचना मिलने पर सीएमओ मनोज अग्रवाल मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों की एक टीम गठित कर मरीजों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









