
लखनऊ: पड़ोसी ने पाल रखे हैं 34 कुत्ते, बुजुर्ग दंपति ने अपने घर लगा दिया 'मकान बिकाऊ है' का बोर्ड
AajTak
लखनऊ के जानकीपुरम मोहल्ले में कुत्तों का खौफ ऐसा है कि एक बुजुर्ग दंपति ने उनसे तंग आकर मकान बेचने का बोर्ड लगा दिया है. उसके पड़ोसी के घर में एक दो नहीं बल्कि, 34 कुत्ते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कुत्ते पूरा दिन घर के बाहर घूमा करते हैं. आते-जाते लोगों को दौड़ाते हैं और कई बार काट भी चुके हैं.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कुत्तों का खौफ ऐसा है कि एक बुजुर्ग दंपति ने मकान बेचने का बोर्ड लगा दिया है. मामला जानकीपुरम मोहल्ले का है. दरअसल, उनके पड़ोसी के घर में एक दो नहीं 34 कुत्ते हैं. उन कुत्तों से बुजुर्ग दंपति इतना परेशान हो गया कि उन्होंने मकान बेचने का मन बना लिया.
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति ने कुछ दिन पहले ही इस मकान को खरीदा था. लेकिन जब से वे यहां रहने आए, तभी से कुत्तों के कारण परेशान हो गए. वो चाहते हैं कि जल्द से जल्द यह मकान बिके और उन्हें कुत्तों से छुटकारा मिले. फिर वे कहीं और जाकर रहेंगे.
बुजुर्ग ने मकान बेचने के लिए घर के बाहर बोर्ड लगाया है. बोर्ड में साफ-साफ लिखा है कि ''कुत्तों के आतंक और झूठे आरोप के कारण ये मकान बिकाऊ है. दीक्षा त्रिवेदी ने संपर्क करें.''
वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां के एक घर में 34 से अधिक कुत्ते हैं. ये कुत्ते पूरा दिन घर के बाहर घूमा करते हैं. आते-जाते लोगों को दौड़ाते हैं और कई बार काट भी चुके हैं.
नगर निगम में भी इसे लेकर कई बार शिकायत की गई है. लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं मिल सका है. वहीं, नगर निगम लखनऊ का कहना है कि उन्होंने मकान मालिक (जहां 34 कुत्ते हैं) को नोटिस जारी किया है.
पिटबुल ने ले ली थी अपनी ही मालकिन की जान बता दें, लखनऊ में पालतू कुत्तों से जुड़े मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. पिछले साल जुलाई में लखनऊ में पिटबुल डॉग ने अपनी मालकिन की जान ले ली थी. जानकारी के मुताबिक, कैसरबाग के बंगाली टोला में रहने वाली 82 वर्षीय रिटायर्ड टीचर सुशीला त्रिपाठी को उनके घर में पल रहे पिटबुल डॉग ने नोंच खाया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










