
लखनऊ: पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग से दहला ठाकुरगंज, तस्कर को ऐसे दबोचा
AajTak
पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद पकड़े गए गांजा तस्कर महेंद्र रस्तोगी पर पहले से अलग-अलग थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
लखनऊ का ठाकुरगंज इलाका सोमवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दरअसल, पुलिस की टीम एक बदमाश को साथ लेकर गांजा बरामद करने गई थी. मौके पर पहुंचने से पहले गांजा तस्कर ने पुलिस की टीम को दिख लिया जिसके बाद उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गांजा तस्कर के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामला ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के आईआईएम रोड का है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












