
लखनऊ: घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक, फिर ठेकेदार की गोली मारकर की हत्या
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े एक ठेकदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि बदमाशों ने मृतक के परिवार को कमरे में बंधक बना लिया. इसके बाद कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घर में घुसकर एक ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना लखनऊ के नीलमथा की है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ठेकेदार के परिवार को कमरे में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया. ठेकेदार के निजी सुरक्षा गार्ड वारदात होते ही फरार हो गए. घटना की जानकारी होने पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के नीलमथा इलाके में कुछ बदमाश एक ठेकेदार के घर में घुस गए. बदमाशों ने ठेकेदार के पूरे परिवार को बंधक बना लिया. इसके बाद ठेकेदार की कनपटी में गोली मार दी. वारदात के समय ठेकेदार के निजी सुरक्षा गार्ड भी थे, जो हत्या की घटना होते ही मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. पुलिस वारदात को लेकर ठेकेदार के परिजन से जानकारी ले रही है. पुलिस इस घटनाक्रम की जांच कर रही है. दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है. वारदात के बाद इलाके में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









