
लखनऊ गोलीकांडः फरार सांसद पुत्र आयुष ने अदालत में लगाई सरेंडर की अर्जी
AajTak
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर ने लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए याचिका दाखिल की है. इस मामले पर थाना मड़ियाव ने अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया है कि उसे आयुष किशोर के सरेंडर से कोई आपत्ति नहीं है.
लखनऊ गोलीकांड मामले में पीड़ित से आरोपी बने बीजेपी सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष किशोर ने लखनऊ की एक अदालत में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है. सांसद पुत्र धोखाधड़ी और साजिश के मामले में फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर ने लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए याचिका दाखिल की है. इस मामले पर थाना मड़ियाव ने अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया है कि उसे आयुष किशोर के सरेंडर से कोई आपत्ति नहीं है. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











