
लखनऊ एयरपोर्ट पर रुकेगी सोने की तस्करी? कस्टम डिपार्टमेंट ने उठाया ये कदम
AajTak
कस्टम विभाग ने विदेश से बिना सीमा शुल्क चुकाए सोना लेकर लखनऊ आ रहे यात्रियों की लिस्ट बनाई है और उसे पासपोर्ट डिपार्टमेंट को भेजा है. कस्टम डिपार्टमेंट ने पासपोर्ट डिपार्टमेंट से इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
यूपी की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगातार सोने की तस्करी किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इन घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु कस्टम डिपार्टमेंट ने एक नई पहल की है. कस्टम विभाग ने विदेश से बिना सीमा शुल्क चुकाए सोना लेकर लखनऊ आ रहे यात्रियों की लिस्ट बनाई है और उसे पासपोर्ट डिपार्टमेंट को भेजा है. कस्टम डिपार्टमेंट ने पासपोर्ट डिपार्टमेंट से इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिससे स्मगलिंग की गतिविधियां रोकी जा सकें और इन अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के पासपोर्ट पर कार्यवाही की जा सके. इससे सरकार का रेवेन्यू सेव हो पाएगा. कस्टम डिपार्टमेंट की उपायुक्त निहारिका लाखा ने इस संबंध में बताया कि जो लोग अवैध तरीके से सोने की तस्करी कर उसे विदेशों से लखनऊ लाते हैं, उन्हें कस्टम एक्ट के तहत पकड़ा तो जाता है लेकिन उनको बेल मिल जाती है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











