
लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल की SC में याचिका, लोकसभा सदस्यता बहाल करने की मांग
AajTak
एनसीपी नेता मोहम्मद फैजल ने कहा कि- सत्र न्यायालय के सजा सुनाने के बाद जितनी तेजी मेरी सदस्यता रद्द करने पर दिखाई गई थी, उतनी तेजी केरल हाईकोर्ट से मामले पर रोक लगाने के बाद सांसदी बहाल करने पर नहीं दिखाई जा रही है.
लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने SC में याचिका दाखिल की. उन्होंने अपनी लोकसभा सदस्यता बहाल करने की मांग की है. दरअसल, फैजल को हत्या के प्रयास केस में इसी साल 11 जनवरी को 10 साल की सजा मिली थी. इसलिए उनको दो दिन बाद ही 13 जनवरी को लोकसभा सचिवालय ने स्पीकर के आदेश का हवाला देते हुए अयोग्य करार दे दिया.
इसके पांच दिन बाद ही 18 जनवरी को निर्वाचन आयोग ने लक्षद्वीप सीट पर उपचुनाव के कार्यक्रम का ऐलान भी कर दिया था. लेकिन उसके सात दिन बाद ही 25 जनवरी को केरल हाईकोर्ट ने फैजल पर दोष सिद्धि पर रोक लगा दी. लेकिन लोकसभा सचिवालय ने फैजल के अयोग्यता का आदेश वापस नहीं लिया है.
अयोग्य ठहराए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत पाए एनसीपी नेता मोहम्मद फैजल ने कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले के साथ मैंने खुद लोकसभा सचिवालय को कोर्ट आदेश और निर्वाचन आयोग के हलफनामे की सूचना दी है. उनके हवाले से मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी से मुलाकात कर अपनी संसद सदस्यता खत्म किए जाने के फैसले को रद्द करने की मांग भी की है.
सत्र न्यायालय के सजा सुनाने के बाद जितनी तेजी मेरी सदस्यता रद्द करने पर दिखाई गई थी, उतनी तेजी केरल हाईकोर्ट से मामले पर रोक लगाने के बाद सांसदी बहाल करने पर नहीं दिखाई जा रही है. उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय का फैसला मनमाना है. इससे मेरे संवैधानिक अधिकारों का हनन और कोर्ट के आदेश की अवमानना हो रही है. क्योंकि कोर्ट ऑर्डर के हवाले से बिजली की तेजी से मुझे अयोग्य ठहराते हुए लोकसभा अध्यक्ष और सचिवालय ने मेरी सदस्यता तो रद्द कर दी. लेकिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद उसे बहाल करने में सुस्ती दिखाई जा रही है. उसका कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा है. मेरी चिंता एक जनप्रतिनिधि यानी सांसद के कर्तव्य को लेकर है जिसे लोकसभा सत्र ने भी नहीं निभाने दिया गया. इसी ऊहापोह में लोकसभा स्पीकर और सचिवालय ने दो महीने निकाल दिए हैं. लिहाजा मुझे सुप्रीम कोर्ट की शरण में आना पड़ा है. उम्मीद है कि सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में इस पर सुनवाई हो.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







