
लकड़ी लाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, 4 साल बाद जिला कोर्ट ने आरोपी को दी ये सजा
AajTak
पश्चिमी सिंहभूम जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने आरोपी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दरअसल, पीड़िता के परिजनों ने मंझारी थाना में 29 मार्च 2020 को आरोपी सेलाय बिरुवा के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने आरोपी को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिला है. वे अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हैं.
जानकारी के मुताबिक, सोसोपी गांव का रहने वाला आरोपी सेलाय बिरुवा ने पीड़िता को जलावन के लिए लकड़ी लाने के लिए जंगल में ले गया. इसके बाद उसने डरा-धमका कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग अपने घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती बताई. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मंझारी थाना में 29 मार्च 2020 को सेलाय बिरुवा के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया.
ये भी पढ़ें- Odisha: 15 साल की लड़की से किया था रेप, कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई 30-30 साल की सजा
'29 मार्च 2020 को आरोपी हुआ था गिरफ्तार'
पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया. साथ ही पुलिस ने जांच के क्रम में आरोपी सेलाय बिरुवा को 29 मार्च 2020 को धारा- 376(3) / 376(2)(k)/ 506 भादवि और 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. पुलिस के द्वारा वैज्ञानिक तरीके से मामले अनुसंधान कर साक्ष्य जुटाए और अदालत में साक्ष्य पेश किए.
'आजीवन कारावास की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










