
लंदन से आया चार करोड़ के गहनों का पार्सल... ऐसे ठगों के जाल में फंसीं महिलाएं
AajTak
मुंबई के बोरीवली पुलिस ने फेसबुक से महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर कस्टम ड्यूटी फ्रॉड करने वाले एक विदेशी नागरिक और एक महिला को गिरफ्तार किया है. बोरीवली पश्चिम की रहने वाली महिला के साथ 10.5 लाख रुपए की ठगी हुई.
मुंबई पुलिस ने दिल्ली से एक विदेशी नागरिक और एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है. पहले विदेशी नागरिक फेसबुक पर महिलाओं को दोस्त बनाता था, उसके बाद विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने का झांसा दिया जाता था. इसके बाद आरोपी कस्टम ड्यूटी फ्रॉड में फंसाकर भोली भाली महिलाओं को लूटते थे. आरोपियों ने लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों महिलाओं से 1.5 से 2 करोड़ तक की ठगी की. मुंबई की बोरीवली पुलिस ने फेसबुक से महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर कस्टम ड्यूटी फ्रॉड करने वाले एक विदेशी नागरिक और एक महिला को गिरफ्तार किया है. बोरीवली पश्चिम की रहने वाली महिला के साथ 10.5 लाख रुपए की ठगी हुई. शिकायत मिलने के बाद बोरीवली पुलिस जांच करते हुए दिल्ली के चंद्र विहार पहुंची. यहां से पुलिस ने विदेशी नागरिक इफिनाई मदुकासी प्रिंस ( 30 ) और नॉर्थ इंडियन महिला हेयो बोलो मेइंग ( 23 ) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से 16 डेबिट कार्ड, 10 पासबुक, 2 लैपटॉप, 9 मोबाइल, 4 नए सिम कार्ड, 2 इंटरनेशनल सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









