
लंदन के गटर में मिला पोलियोवायरस, जानिए क्यों बताया जा रहा खतरनाक, सबसे वैक्सीन लेने की हो रही अपील
AajTak
लंदन के गटर में पोलियो वायरस मिला है. इसकी वजह से कई मामलों में लकवा भी पड़ सकता है. वहां सभी बच्चों को इसकी वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है.
कोरोना संकट के बीच ब्रिटेन में नया खतरा पनप रहा है. लंदन में गटर से लिये गए कुछ सैंपलों में पोलियो वायरस का पता चला है. इसके बाद यूके की हेल्थ अथॉरिटी ने देशभर के लोगों को अलर्ट किया है. इसमें माता-पिताओं से गुजारिश की गई है कि वे अपने बच्चों को पोलियो का टीका जल्द से जल्द और जरूर लगवा लें.
यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने बताया है कि फिलहाल उनका शोध जारी है. बताया गया है कि सीवर से सैंपल फरवरी से मई के बीच लिये गए थे. उसमें पोलियो वायरस की मौजूदगी का पता चला.
बताया गया है कि जो पोलियो वायरस मिला है वह काफी खतरनाक है. इतना कि लोगों को लकवा (paralysis) तक पड़ सकता है. जो वायरस सीवर में मिला वह poliovirus type 2 (VDPV2) बताया गया है. जिन लोगों को पोलियो का टीका नहीं लगा होगा, उनको इससे संक्रमित होने का खतरा है.
यह भी पढ़ें - Avian ifluenza Virus: पक्षी ही नहीं लोमड़ी के बच्चों को भी बीमार कर रहा है वायरस
यूके में पोलिया वायरस का मिलना चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि 2003 में यूके को पोलियो फ्री घोषित कर दिया गया था. इससे पहले 1984 में पहली बार पोलियो का केस मिला था.
अब UKHSA की तरफ से बताया गया है कि poliovirus type 2 (VDPV2) का खतरा वैसे तो कम है. लेकिन यह उन इलाकों को चपेट में ले सकता हैं जहां पोलियो के टीके कम लगे हैं. कहा गया है कि कई मामलों में इसकी वजह से लकवा भी पड़ सकता है. इसलिए बच्चों को यह टीका जरूर लगवाना चाहिए.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








