
'लंच ब्रेक और कॉफी टाइम में करें सेक्स...', घटती आबादी से परेशान पुतिन ने युवाओं को कहा
AajTak
रूस में जनसंख्या घटने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चिंतित हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने रूस के नागरिकों को लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्स करने की सलाह दे डाली है. पुतिन का यह निर्देश ऐसे समय आया है, जब रूस में प्रजनन दर घटकर प्रति महिला 1.5 हो गई है.
रूस में घटती आबादी को लेकर व्लादिमीर पुतिन काफी चिंतित हैं. अब इस परेशानी से निपटने के लिए रूसी राष्ट्रपति ने नई तरकीब सोची है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने रूस के नागरिकों को लंच और कॉफी ब्रेक के दौरान सेक्स करने की सलाह दे डाली है. पुतिन का यह निर्देश ऐसे समय आया है, जब रूस में प्रजनन दर घटकर प्रति महिला 1.5 हो गई है. रूस के लिए यह चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि किसी देश की जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए भी वहां महिलाओं की प्रजनन दर कम से कम 2.1 होनी चाहिए.
वहीं, रूस के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. येवगेनी शेस्टोपालोव ने इस बात पर जोर दिया है कि बच्चे पैदा करने में काम (Work) बाधा नहीं बनना चाहिए. उन्होंने रूस के लोगों को परिवार बढ़ाने के लिए लंच और कॉफी ब्रेक का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि काम में ज्यादा व्यस्त होना सेक्स ना करने का कोई वैध कारण नहीं है. यह एक बेकार बहाना है. आप ब्रेक के बीच सेक्स कर सकते हैं. क्योंकि जीवन बहुत तेजी से बीतता है.
लोगों को आर्थिक मदद दे रही रूस की सरकार
उन्होंने आगे बताया कि मॉस्को में 18 से 40 वर्ष की आयु की महिलाओं को उनके प्रजनन स्वास्थ्य और क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए डिजाइन की गई निःशुल्क प्रजनन जांच में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इतना ही नहीं रूस के चेल्याबिंस्क इलाके में अधिकारियों ने जन्म दर बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद करना भी शुरू कर दिया है. यहां 24 साल से कम उम्र की महिलाओं को उनके पहले बच्चे के जन्म पर 1.02 लाख रूबल (9.40 लाख रुपये) का भुगतान करने की पेशकश की जाती है. रूस में गर्भपात की पहुंच पर लगातार प्रतिबंध लगाया जा रहा है, सार्वजनिक हस्तियों और धार्मिक नेताओं ने वकालत की है कि एक महिला की पहली जिम्मेदारी बच्चों को जन्म देना और उनका पालन-पोषण करना है.
तलाक के बदले लगने वाली फीस बढ़ाई गई
रूस में तलाक के लिए फीस भी बढ़ा दी गई है. इस महीने की शुरुआत में जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रूस ने 2024 की पहली छमाही के लिए 25 साल में अपनी सबसे कम जन्म दर दर्ज की है. आंकड़ों से यह भी पता चला है कि जून में जन्म दर पहली बार एक लाख से नीचे गिर गई, जो एक बड़ी गिरावट को दर्शाता है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








