
'लंच के लिए हॉस्टल गया था बेटा, प्लेन गिरा तो दूसरी मंजिल से कूद गया...' अहमदाबाद विमान हादसे पर बोलीं रमीला
AajTak
ये विमान लंदन जा रहा था. इसमें कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. हादसा एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों में हुआ. विमान हवाई अड्डे की परिधि से थोड़ी दूरी पर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई. ये लंदन के लिए रवाना हो रही थी. विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. हादसा एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों में हुआ. विमान हवाई अड्डे की परिधि से थोड़ी दूरी पर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्रैश साइट से आसमान में उठता काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैला हुआ था. घटनास्थल से लोगों की चीखें, रोते-बिलखते परिजन और अफरा-तफरी का माहौल हर तरफ दिखाई दे रहा था. रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है.
'जहां मेरा बेटा गया, वहीं प्लेन गिरा...'
इस बीच रमीला नाम की एक महिला का बयान सामने आया है, जिनका बेटा उसी हॉस्टल में रहता था, जहां ये प्लेन क्रैश हुआ. कांपते हुए स्वर में उन्होंने बताया, 'मेरा बेटा लंच ब्रेक में हॉस्टल गया था और वहीं प्लेन गिर गया. मुझे लगा सब खत्म हो गया. लेकिन भगवान का शुक्र है, मेरा बेटा बच गया.'
रमीला ने बताया कि हादसे के वक्त उनके बेटे ने जान बचाने के लिए दूसरी मंज़िल से छलांग लगा दी थी, जिससे उसे कुछ चोटें आई हैं. उन्होंने बताया, "मैंने उससे बात की है, उसने कहा कि मम्मी मैं ठीक हूं, बस थोड़ी चोट लगी हैं."
बचाव कार्य जारी, संख्या अभी स्पष्ट नहीं

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







