
रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाने वाला मेन शूटर दीपक गिरफ्तार, यूपी STF और मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन
AajTak
रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. हाल ही में मेन शूटर दीपक समेत कई आरोपी यूपी और हरियाणा से पकड़े गए हैं. इस मामले में अब MCOCA की धारा जोड़ी गई है. इस गैंग के विदेशी कनेक्शन का खुलासा हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
Rohit Shetty House Firing Case: मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के जुहू स्थित आवास पर हुए शूटआउट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे शुभम लोनकर गैंग का हाथ है. गैंग ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के लिए भाड़े के शूटरों से फायरिंग करवाई थी. मुख्य शूटर दीपक ने गोली चलाई थी, जो आगरा का रहने वाला है. पूरे शूटआउट में कुल 7 लोग शामिल बताए जा रहे हैं. ये सभी आगरा, नोएडा और इटावा के रहने वाले हैं. वारदात के बाद पूरे नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए कई राज्यों में दबिश दी गई है.
उत्तर प्रदेश एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हरियाणा के झज्जर से मुख्य शूटर दीपक और उसके साथी सनी, सोनू और रितिक को गिरफ्तार किया गया. वहीं गाजियाबाद से विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज और विशाल को गिरफ्तार किया गया. दो सगे भाई सोनू और रितिक भी इस साजिश में शामिल निकले. एसटीएफ ने सभी सातों आरोपियों को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है. अब इनसे पूछताछ के जरिए पूरी साजिश की परतें खोली जा रही हैं. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे होंगे.
जांच में पता चला कि राजस्थान के श्रीगंगानगर से जुड़े शुभम लोनकर गैंग ने ही 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की थी. वारदात को अंजाम देने के लिए गैंग की ओर से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उपलब्ध कराई गई थी. फायरिंग के बाद शुभम लोनकर की तरफ से गोलू पंडित को बड़ी रकम दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है. पकड़ा गया विष्णु कुशवाहा शूटरों और गैंग के बीच अहम कड़ी था. उसी ने दीपक और उसके साथियों से संपर्क कर कार्रवाई को अंजाम दिलवाया. इससे साफ है कि पूरी साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई थी.
फायरिंग के बाद आरोपियों को छिपाने में जतिन भारद्वाज और विशाल ने मदद की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग ठिकानों पर छिप गए थे. लेकिन तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने उन्हें दबोच लिया. अब मुंबई पुलिस शूटआउट में शामिल आरोपियों की शिनाख्त परेड कराएगी. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. पुलिस का दावा है कि रंगदारी और गैंग नेटवर्क से जुड़े हर लिंक की जांच की जा रही है.
केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जुहू थाने में गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया. शुरुआती जांच के बाद मामला क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया. पुलिस को शक था कि यह मामला किसी बड़े गैंग से जुड़ा हो सकता है. इसलिए जांच को विशेष टीम के हवाले किया गया. एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने तकनीकी और फील्ड इनपुट जुटाने शुरू किए. इसके बाद गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हुआ.
अब MCOCA की एंट्री सबसे पहले पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में संगठित अपराध से जुड़े तार सामने आए. इसके बाद मामले में MCOCA की धाराएं भी जोड़ दी गईं. यह संकेत था कि पुलिस को किसी बड़े नेटवर्क का अंदेशा है. MCOCA लगने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया. पुलिस अब फंडिंग और विदेशी कनेक्शन भी खंगालने लगी है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








