
रोहिणी शूटआउट Exclusive: जेल में बैठा टिल्लू ताजपुरिया लगातार दे रहा था शूटरों को निर्देश
AajTak
आजतक को तो ये जानकारी भी मिली है कि इस पूरी घटना के पीछे टिल्लू गैंग का हाथ था. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक रोहिणी कोर्ट शूट आउट में शामिल दोनों शूटर को दिल्ली के मंडोली जेल से टिल्लू ने फ़ोन कर जितेंद्र को ख़त्म करने का हुकुम दिया था.
रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है. एक तो टिल्लू ताजपुरिया का शूटर है तो वहीं दूसरे आरोपी ने मौके वाले दिन शूटरों के फोन और कपड़ों को ठिकाने लगाया था. अब पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











