
रोहिणी कोर्ट शूटआउटः मंडोली जेल में रची गई कत्ल की साज़िश, टिल्लू ताजपुरिया से पूछताछ कर सकती है पुलिस
AajTak
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में जिस कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी को मौत के घाट उतारा गया है, वो अपराध की दुनिया में नाम कमा चुके शातिर अपराधी लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा और गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ मिलकर गैंग चला रहा था.
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट की साजिश तिहाड़ की मंडोली जेल में रची गई थी. इसी जेल में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी का जानी दुश्मन कुख्यात बदमाश सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया बंद है. उसे मंडोली जेल के हाई रिस्क वार्ड में रखा गया है. पुलिस को पूरा शक है कि गोगी को मारने की सारी योजना मंडोली जेल में ही बनाई गई थी. वहां टिल्लू ही नहीं बल्कि उसके कई गुर्गे भी बंद हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











