
रोड पर स्टंटबाजी, मोडिफाइड साइलेंसर से आती है तेज आवाज… अब पुलिस सीज कर रही बाइक्स
AajTak
बाइकर्स गैंग बुलेट जैसे गाड़ियों में मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर शाम होते ही निकल पड़ते है. तेज आवाज करती गाड़ियों से फर्राटा भरते हुए तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं. कई बार तो इसकी वजह से एक्सीडेंट तक हो जाते हैं. इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए झांसी के एसएसपी ने ऐसी गाड़ियों और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.
अगर अब आप रोड पर बाइक चलते हुए स्टंट कर रहे हैं या मोडिफाइड सायलेंसर लगा कर लोगों को डरा रहे हैं, तो अब आप सावधान हो जाइए. दरअसल, झांसी जिले की पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है. झांसी जिले की पुलिस ने चौराहों पर स्टंटबाज बाइक राइडर्स के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है.
पुलिस ने 7 गाड़ियां सीज कर दी हैं और कुल 14 गाड़ियों के चालान किए गए हैं. इसके अलावा भारी जुर्माना वसूला गया है. झांसी में इन दिनों बाइकर्स गैंग हंगामा कर रहे हैं. यह बाइकर्स गैंग बुलेट जैसे गाड़ियों में मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर शाम होते ही निकल पड़ते है. तेज आवाज करती गाड़ियों से फर्राटा भरते हुए तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं.
गाड़ियों से तेज आवाज के साथ साथ चिंगारी भी निकलती है. इसकी वजह से इनकी गाड़ी के आस-पास से गुजर रहे दूसरी गाड़ी के चालकों को कई बार खासी परेशानी होती है. कई बार तो इसकी वजह से एक्सीडेंट तक हो जाते हैं.
व्यस्ततम चौराहों पर पुलिस ने की चेकिंग
ऐसी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए झांसी के एसएसपी के निर्देश पर व्यस्ततम इलाकों इलाइट चौराहा, जीवन शाह चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा के बीच थाना नवाबाद की पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक्स और स्टंटबाजों की धरपकड़ के लिए चेकिंग की गई.
पुलिस ने बाइक सीज करने और चालान काटने के अलावा इन गाड़ियों को चला रहे युवकों को हिरासत में भी लेकर करवाही की. झांसी जिले में अलग-अलग थाने में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात बाइक्स सीज की हैं और कुल 14 मोटरसाइकिलों का चालान किया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








