
रोड ऐक्सिडेंट से बचा सकता है ये डिवाइस, Web Summit में लिस्बन की कंपनी का कमाल
AajTak
सड़क पार करते समय अक्सर लोगों की ऐक्सिडेंट में मौत तक हो जाती है. पेडेस्ट्रियन सेफ्टी को लेकर भारत में ज्यादा कुछ है नहीं. जेब्रा क्रॉसिंग और क्रॉस वॉक काफी कम जगहों पर हैं. Web Summit Lisbon में Portugal का स्टार्टअप Edge Detection ने एक अनोखा डिवाइस पेश किया. इसे कहीं भी लगाया जा सकता है और ये किसी भी इंसान को सड़क पार करते हुए डिटेक्ट कर सकता है और वॉर्निंग लाइट जल जाती है ताकि ड्राइवर्स उसे देख कर अपनी गाड़ी रोक सकें. आइए देखते हैं ये काम कैसे करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












