
रोज 259 रुपये बचाकर LIC की इस स्कीम मे करें निवेश, लाखों का मालिक होगा आपका बच्चा
AajTak
LIC की जीवन तरुण पॉलिसी में निवेश कर आप अपने बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं. इस स्कीम को बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) हर उम्र के लोगों के लिए प्लान ऑफर करती है. इस बीमा कंपनी के पास बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए पॉलिसी है. LIC की कई स्कीमें लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इनमें से एक है जीवन तरुण पॉलिसी (LIC Jeevan Tarun Policy). अगर आप अपने बच्चों के लिए निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो जीवन तरुण पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं. LIC ने इसे बच्चों के भविष्य के आधार पर ही तैयार किया है.
लाइफ इंश्योरेंस सेविंग प्लान
जीवन तरुण पॉलिसी एक नॉन लिंक्ड पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ इंश्योरेंस सेविंग प्लान है. इस स्कीम में निवेश करने वालों को सुरक्षा और सेविंग दोनों सुविधाएं मिलेंगी. माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों के ध्यान में रखकर इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं. LIC जीवन तरुण पॉलिसी लेने के लिए बच्चों की उम्र कम से कम 90 दिन होनी चाहिए. वहीं, 12 साल से अधिक की उम्र वाले बच्चों के लिए ये प्लान नहीं लिया जा सकता है.
कब तक भरना होगा प्रीमियम?
जीवन तरुण पॉलिसी के अनुसार, बच्चे की उम्र 20 साल होने तक माता-पिता को प्रीमियम का भुगतान करना होता है. बच्चे के 25 साल के होने पर इस पॉलिसी के आप कम-से-कम 75,000 रुपये के सम एश्योर्ड (Sum Assured) के लिए यह पॉलिसी ले सकते हैं. हालांकि, इसके लिए कोई मैक्सिम लिमिट तय नहीं है. अगर आप 12 साल के बाद बच्चे के लिए पॉलिसी खरीदते हैं, तो न्यूनतम पांच लाख रुपये के सम एश्योर्ड के साथ पॉलिसी का टर्म 13 साल का होगा.
प्रीमियम का पेमेंट

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











