
'रोज रात में क्लेश करते हैं...', रोते-बिलखते बेटे ने खोली मां के कातिल बाप की पोल
AajTak
अलीगढ़ में एक शख्स ने अपनी पत्नी को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को शराब पीने से मना किया था और रुपये भी नहीं दिए थे. जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी को छत से धक्का दे दिया.
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्रनगर इलाके से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां शराब पीने से रोकने पर एक शराबी पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पति ने नशे की हालत में पत्नी को अपने मासूम बच्चों की आंखों के सामने छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है.
बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को शराब पीने से मना किया था और रुपये भी नहीं दिए थे. जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी को छत से धक्का दे दिया. मासूम बच्चों को रोते बिलखते हुए छोड़कर मौके से फरार हो गया.
नशे में पति ने पत्नी को छत से धक्का दिया
बच्चों के रोना का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. सीओ सिविल लाइन सहित इलाके के थानाध्यक्ष फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. बच्चों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे उनके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था. इस विवाद के बाद पिता ने उनकी मां को छत से धक्का दिया.
हत्यारे पति की तलाश में पुलिस जुटी

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











