
'रोज थाने में पूछता था- मेरी पत्नी मिली क्या?...' खुद मर्डर कर बक्से में जलाकर फूंक डाला था शव
AajTak
पुणे के वारजे क्षेत्र में पति ने पत्नी पर अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर हत्या कर दी. शव को जला दिया और फिर खुद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस जांच में उसके झूठ की परतें खुलीं और पूरी साजिश बेनकाब हो गई.
महाराष्ट्र में पुणे के वारजे क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी के कथित अवैध संबंधों के शक में उसकी हत्या कर दी और शव के सबूत मिटा दिए. पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन पुलिस की बारीक और लगातार चलती जांच में पूरा षड्यंत्र बेनकाब हो गया. मृतका की पहचान अंजली समीर जाधव के रूप में हुई है. पुलिस ने 42 साल के उसके पति समीर पंजाबराव जाधव को गिरफ्तार कर लिया है.
थाने में खुद दी गुमशुदगी की रिपोर्ट
मामला 28 अक्टूबर से शुरू होता है, जब समीर वारजे पुलिस थाने में पहुंचा और पत्नी के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपनिरीक्षक नितीन गायकवाड़ को सौंपी गई. समीर ने बताया कि अंजली आख़िरी बार श्रीराम मिसळ हाऊस, गोगलवाड़ी फाटा, शिंदेवाड़ी के आसपास देखी गई थी. मामला राजगढ़ पुलिस थाने में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन इस दौरान समीर का व्यवहार पुलिस की नजर में संदिग्ध लगने लगा.
'रोज आकर पूछता था- मेरी पत्नी मिली क्या?'
शिकायत के बाद मीर बार-बार पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूछता रहता था- 'मेरी पत्नी मिली क्या?' उसकी कुछ नकली सी ये बेचैनी पुलिस अधिकारियों के लिए किसी चेतावनी संकेत से कम नहीं थी. इसीलिए पुलिस ने बताए गए स्थानों की CCTV फुटेज खंगाली, लेकिन अंजली का कोई अता-पता वहां नहीं मिला.
मोबाइल चैट्स देखकर रोज का झगड़ा

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










