
रॉबर्ट कैनेडी जूनियर को ट्रंप ने हेल्थ मंत्रालय का दिया जिम्मा, वैक्सीन के हैं कट्टर विरोधी
AajTak
एंटी वैक्सीन एक्टिविस्ट रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का प्रमुख बनाया है. ट्रंप का कहना है कि लंबे समय से फूड इंडस्ट्री और दवा कंपनियां अमेरिका का गला घोंट रही है. ये कंपनियां धोखे और दुष्प्रचार का सहारा लेकर कमाई कर रहे हैं.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के भतीजे रॉबर्ट कैनेडी देश के अगले स्वास्थ्य मंत्री होंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद पर उनकी नियुक्ति का ऐलान कर दिया है. लेकिन इस नियुक्ति के साथ ही उनका विरोध भी होने लगा है.
एंटी वैक्सीन एक्टिविस्ट रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का प्रमुख बनाया है. कैनेडी को दुनियाभर में वैक्सीन का कट्टर विरोधी माना जाता है. उनका कहना है कि वैक्सीन से ऑटिज्म और अन्य बीमारियां होने का खतरा हो सकता है.
ट्रंप ने इस पद के लिए कैनेडी के नाम का ऐलान करते हुए कहा था कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने नागरिकों की सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है. इस मामले में स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी. यह विभाग यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा कि सभी अमेरिकी नागरिकों को खतरनाक केमिकल, प्रदूषण फैलाने वाले तत्व, कीटनाशकों, दवाओं और खाने में मिलाए जाने वाले उन पदार्थों से सुरक्षा मिले, जिनकी वजह से आज हमारे देश में स्वास्थ्य को लेकर एक बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है.
उन्होंने कहा कि रॉबर्ट कैनेडी इन विभागों में फिर से वैज्ञानिक शोध के उच्च मानदंड स्थापित करेंगे और पारदर्शिता लाएंगे, ताकि लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से निपटा जा सके और अमेरिका को फिर से महान और स्वस्थ बनाया जा सके.
ट्रंप का कहना है कि लंबे समय से फूड इंडस्ट्री और दवा कंपनियां अमेरिका का गला घोंट रही है. ये कंपनियां धोखे और दुष्प्रचार का सहारा लेकर कमाई कर रहे हैं. लेकिन अब हम इस पर लगाम लगाएंगे और अमेरिका को फिर से महान और हेल्थी बनाएंगे.
बता दें कि कैनेडी को दवा, वैक्सीन और खाद्य सुरक्षा, मेडिकल रिसर्च और सामाजिक सुरक्षा नेट कार्यक्रमों की देखरेख का काम सौंपा जाएगा.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








