
रेस्टोरेंट में घुसकर दो लड़कों ने बर्तन में किया टॉयलेट, फिर वीडियो बनाया... अब देने होंगे ढाई करोड़
AajTak
चीन के एक रेस्टोरेंट में घुसकर दो लड़कों ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो में एक लड़का वहां रखे हॉटपॉट में टॉयलेट करता दिख रहा था. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और अदालत ने दोनों को ढाई करोड़ रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया.
चीन के एक फेमस रेस्टोरेंट में दो लड़कों ने खाने के बर्तन में टॉयलेट करते हुए वीडियो बनाया. फिर उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया. दोनों लड़कों की इस हरकत को लेकर कोर्ट ने उन्हें 300,000 डॉलर से अधिक यानी ढाई करोड़ रुपये मुआवजा के तौर पर रेस्टोरेंट को देने का आदेश दिया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई के हैडिलाओ हॉटपोट रेस्टोरेंट में सूप से भरे बर्तन में टॉयलेट करते हुए दो टीनएजर लड़कों ने वीडियो बनाया था. इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया.
किसी ने उस सूप का सेवन नहीं किया हालांकि, इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला कि किसी भी ग्राहक ने उस गंदे हो चुके सूप का सेवन किया हो. फिर भी हैडिलाओ ने घटना के बाद वहां भोजन करने वाले हजारों लोगों को मुआवजा देने की पेशकश की.
रेस्टोरेंट को देना पड़ा हर्जाना रेस्टोरेंट ने लड़कों से 23 मिलियन युआन (3,232,903 अमेरिकी डॉलर) का हर्जाना मांगा. इसमें हजारों ग्राहकों को दिया गया मुआवजा भी शामिल था. यह मामला शंघाई की एक अदालत में पहुंचा. पिछले सप्ताह कोर्ट ने कहा कि किशोरों ने कंपनी के संपत्ति अधिकारों का उल्लंघन किया है. साथ ही अपमानजनक कृत्यों के माध्यम से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है.
कोर्ट ने कहा कि उन लड़कों के ऐसी हरकत से रेस्टोरेंट जाने वाले लोगों को भारी असुविधा हुई. लड़कों के माता-पिता भी उनके संगरक्षक होने के नाते अपने कर्तव्य को निभाने में विफल रहे. यही वजह है कि इन्हें अब रेस्टोरेंट को मुआवजा देना पड़ेगा.
कोर्ट ने लड़कों को ढाई करोड़ रुपया हर्जाना भरने का दिया आदेश अदालत ने 2.2 मिलियन युआन यानी लगभग 309,200 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया. इसमें 15,000 अमेरिकी डॉलर कानूनी बिल शामिल थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, हैडिलाओ ने 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच भोजन करने वाले 4000 ग्राहकों को मुआवजा देने की पेशकश की.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











