
रेसलर्स विवाद में बृजभूषण की बढ़ेंगी मुश्किलें! चार्जशीट के ये 4 पॉइंट साबित कर सकते हैं आरोप
AajTak
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 1500 पेज की चार्जशीट दिल्ली कोर्ट में दाखिल की है. इसमें 15 गवाहों के साथ कुल 200 लोगों के बयान दर्ज हैं. कुल तीन धाराओं में केस दर्ज है, जिसमें पांच साल तक की सजा हो सकती है.
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व मुखिया और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट से जुड़ी बातें अब सामने आ रही हैं, जिनसे लगता है कि आने वाले दिनों में बृजभूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
दिल्ली पुलिस ने 6 महिला रेसलर्स की शिकायत पर दर्ज एफआईआर पर जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें पुलिस ने उससे जुड़े सबूत जुटाने की कोशिश की है. इनमें फोटोज के अलावा, मौके पर बृजभूषण की मौजूदगी साबित करने के लिए मोबाइल लोकेशन को भी एक सबूत के तौर पर पेश किया है.
चार्जशीट में आरोपों को साबित करने के लिए दिल्ली पुलिस के पास चार महत्वपूर्ण पॉइंट हैं. इसमें सबसे पहला पॉइंट सबूत 15 बयान हैं. दूसरा पॉइंट 6 महिला रेसलर्स के 164 के बयान हैं. तीसरा सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) जो कि 2021 के बाद की एक घटना के हैं. इससे पहले के CDR नहीं मिल सके. चौथी चीज पुलिस को मिली चार फोटोज हैं. इसमें हाथ मिलाते हुए और गले लगाते हुए फोटो शामिल हैं. पुलिस को करीब 30 फोटो मिली हैं, लेकिन चार फोटोज लगाए गए आरोपों से लिंक हो रही हैं. हालांकि, अब तक पुलिस को कोई CCTV फुटेज नहीं मिली है.
जो शिकायत दी गई थी उसमें छह महिला पहलवानों के आरोप हैं. उन्होंने कुल 10 घटनाओं का जिक्र किया है, जिनमें कथित रूप से उनके साथ छेड़छाड़ हुई. शिकायत में गलत तरीके से छूना, किसी बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना, पीछा करना आदि शामिल है. यह शिकायत कनॉट प्लेस थाने में 21 अप्रैल को दी गई थी और दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को दो FIR दर्ज की और फिर जून 15 को पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की.
बृजभूषण के खिलाफ किन धाराओं में केस दर्ज?
चार्जशीट में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









