
रेव पार्टी में जहर की सौदेबाजी पर एक्शन, जब्त किए सैंपल की जांच करेगी लखनऊ की लैब
AajTak
कोर्ट ने इजाजत दी है कि बरामद किया गया जहर किस सांप का है, कितना घातक है, इसकी जांच लखनऊ लैब करे. वहीं NWCCB (National Wild Life Crime Control Bureau) भी इस मामले की जांच करेगा. अदालत के दखल के बाद अब नोएडा पुलिस द्वारा बरामद किए गए सांप के जहर को अब जांच के लिए लखनऊ की लैब भेजा जाएगा.
नोएडा पुलिस द्वारा बरामद किए गए सांप के जहर को अब जांच के लिए लखनऊ की लैब भेजा जाएगा. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कोर्ट ने इजाजत दी है कि बरामद किया गया जहर किस सांप का है, कितना घातक है, इसकी जांच लखनऊ लैब करे. वहीं NWCCB (National Wild Life Crime Control Bureau) भी इस मामले की जांच करेगा.
यूपी के वन्य जीव विभाग की तरफ से NWCCB को पत्र लिखा गया है. रेव पार्टी में सांपों की आपूर्ति में यूपी के बाहर कई अन्य राज्यों के कनेक्शन मिलने के बाद प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग ने केंद्रीय ब्यूरो को पत्र लिखा है. नोएडा पुलिस की कार्रवाई के बाद वन विभाग के गौतम बुद्ध नगर सेक्टर ने भी इस मामले को लेकर केस दर्ज किया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ जांच कर कोर्ट में केस दर्ज करेंगे. अब तक की जांच में स्नेक वेनम सप्लायर के तार दक्षिण के राज्यों से जुड़े हैं.
नोएडा पुलिस ने बरामद किए 9 सांप
बता दें कि दो नवंबर को नोएडा पुलिस ने वन विभाग के साथ छापेमारी कर पांच लोगों को 9 सांपों के साथ गिरफ्तार किया था. इन 9 में से 5 सांप तो कोबरा हैं जो बेहद जहरीले सांप होते हैं. इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से एक अजगर, एक घोड़ा पछाड़ सांप भी बरामद किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 20ml सांप का जहर भी बरामद किया. जानकारी में यह बात सामने आई है कि जहर का इस्तेमाल एनसीआर में होने वाली रेव पार्टी में किया जाना था.
मामले से जुड़ा एल्विश यादव का नाम
यह पूरा मामला प्रकाश में तब आया जब एक एनजीओ के शिकायतकर्ता ने नोएडा पुलिस को लिख कर दिया कि उन्हें सपेरे राहुल का नंबर एल्विश यादव के जरिए मिला था. फिर पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की उसमें पांच सपेरो के अलावा एल्विश यादव का भी नाम है. हालांकि पुलिस का कहना है कि एल्विश के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं वह वेरीफाई किए जा रहे है. पुलिस अभी तथ्यों की तलाश में है और जब सबूत मिलेंगे तभी आगे कार्रवाई की जाएगी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











