
रेल यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने रेलवे को ठहराया जिम्मेदार!
AajTak
Bhartiya Railway: राजधानी एक्सप्रेस में ऑमलेट में कॉकरोच मिलने के मामले पर IRCTC ने सफाई पेश की है. साथ ही, IRCTC ने इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए कुछ वीडियो और तस्वीरें रेलवे के साथ शेयर की हैं. इन वीडियो में ट्रेन की पेन्ट्री में ढेर सारे कॉकरोच देखे जा सकते हैं.
भारतीय रेल से हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. रेलवे का दावा होता है कि यात्रा के दौरान पैसैंजर्स को हर मुमकिन सुविधा दी जाती है. यात्रियों के खाने-पीने का भी खास ध्यान रखा जाता है. रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों में साफ-सफाई का दावा रेलवे द्वारा अक्सर किया जाता है. लेकिन 16 दिसंबर को गाड़ी संख्या 22222 सीएसएमटी राजधानी एक्सप्रेस में जो हुआ उसे जानकर आप चौंक जाएंगे.
खाने में निकला कॉक्रोच योगेश मोरे नाम का एक यात्री 16 दिसंबर 2022 को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन संख्या 22222, सीएसएमटी राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई की तरफ रवाना हुआ. अगली सुबह उन्होंने अपनी ढाई साल की बच्ची के लिए अलग से आमलेट मंगवाया. इस आमलेट के बीच उन्हें एक कॉकरोच मिला. इसके बाद यात्री ने इसकी फोटो खींच कर ट्वीट की. ट्वीट में वो पूछते हैं 'अगर (कॉकरोच वाला आमलेट खाने से) कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? योगेश ने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल और उनके कार्यालय समेत रेल मंत्रालय को टैग किया.
यात्री के ट्वीट पर लोगों का रिएक्शन योगेश मोरे के ट्वीट पर लोगों का रिएक्शन बहुत तेजी से आने लगा. कई लोगों ने रेलवे से सवाल किया. कई लोग इसपर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए. एक यूजर ने रेलवे में साफ-सफाई को लेकर भी सवाल किया. उन्होंने कहा कि रेलवे की स्थिति दिन व दिन दयनीय होती जा रही है. भोजन की स्वच्छता एक बात है, केबिनों में उचित सफाई नहीं है, और वाशरूम की स्थिति बहुत ही भयानक है.
IRCTC ने पेश की सफाई योगेश मोरे के ट्वीट पर बवाल होने के बाद रेलवे ने पूरे मामले पर IRCTC से सवाल किया. रेलवे को जवाब देते हुए IRCTC ने कहा कि मिली जानकारी के हिसाब से पैसेंजर ने सुबह 9:20 पर ऑमलेट का ऑर्डर दिया था. केटरिंग द्वारा सुबह साढ़े नौ बजे पैसेंजर को ताजा ऑमलेट बना के दिया. इसके कुछ देर बाद यात्री ने ऑमलेट में कॉकरोच मिलने की बात कही.
ऑमेलट में कॉकरेच मिलने पर हुए सवाल पर IRCTC ने रेलवे की साफ-सफाई को जिम्मेदार ठहराया है. IRCTC ने रेलवे के साथ उसी ट्रेन की कुछ वीडियो और फोटो शेयर की हैं. नीचे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में बहुत से कॉकरोच नजर आ रहे हैं.
IRCTC ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसके मुताबिक उस ट्रेन में 2 दिसंबर को पेस्ट कंट्रोल हुआ था. अगला पेस्ट कंट्रोल 17 दिसंबर को किया जाना था जो कि नहीं किया गया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










