
रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी लग्जरी सुविधाएं, जानें-कैसे बुक होता है Executive lounge, क्या हैं चार्ज?
AajTak
भारतीय रेलवे ने अब रेलवे स्टेशनों (railway stations) पर भी पैसेंजर्स को एयरपोर्ट जैसी लग्जरी वेटिंग सुविधाएं देने की कोशिश की है. रेलवे से जुड़ी कंपनी IRCTC ने कई स्टेशनों पर Executive lounge (एग्जीक्यूटिव लाउन्ज) की शुरुआत की है.
भारतीय रेलवे ने अब रेलवे स्टेशनों पर भी पैसेंजर्स को एयरपोर्ट जैसी लग्जरी वेटिंग सुविधाएं देने की कोशिश की है. रेलवे से जुड़ी कंपनी IRCTC ने कई स्टेशनों पर Executive lounge (एग्जीक्यूटिव लाउन्ज) की शुरुआत की है. हाल में नई दिल्ली स्टेशन पर पहाड़गंज साइड में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ऐसे दूसरे लाउन्ज की शुरुआत हुई. इसके पहले अजमेरी गेट साइड में प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर ऐसा एग्जीक्यूटिव लाउन्ज बनाया जा चुका है. आइए जानते हैं कि क्या है इन लाउन्ज की खूबी, ये कैसे बुक होते हैं और इनके क्या चार्ज होते हैं? (फाइल फोटो)
यह रेलवे स्टेशनों पर पूरी तरह से एयरकंडीशंड सुविधा वाला खास वेटिंग हॉल होता है जहां यात्री बैठकर या कुछ घंटे ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं या आराम कर सकते हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने आगरा, जयपुर, सियालदह, अहमदाबाद, मदुरै जैसे स्टेशनों पर भी executive लॉउन्ज बनाए हैं. कंपनी निकट भविष्य में कई और महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ऐसे लॉउन्ज बनाने जा रही है. (फाइल फोटो)
इसके लिए आपको एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग करना होता है. हालांकि अगर आप पहले से बुक नहीं कर पाए हैं तो भी Executive लॉउन्ज के काउंटर पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन तब आपको जगह उपलब्धता के आधार पर दी जाएगी. यह बुकिंग ऑनलाइन इन तीन वेबसाइट पर की जा सकती है-1. www.irctc.co.in 2. www.irctctourism.com और 3. www.irctc.com पर. (फाइल फोटो)

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










