
'रेलवे स्टेशन जाना हो तो समय से निकलें, मेट्रो से जाएं...', छठ पूजा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
यातायात पुलिस ने यात्रियों को सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए छठ पूजा उत्सव के लिए आवंटित स्थलों के पास की सड़कों से बच कर निकलने की सलाह दी है. लोगों से अनुरोध है कि वे सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठाएं. तालाबों के पास वाले रास्तों से बचकर निकलने की सलाह दी गई है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा उत्सव के लिए एक ट्रैफिक एजवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में लोगों को बताया गया है कि प्रमुख तालाबों के पास से गुजरते रास्तों-सड़कों पर रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक यातायात प्रभावित हो सकता है. रविवार को दोपहर से ही विभिन्न तालाबों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे. छठ व्रती सूर्यास्त के समय अर्घ्य देंगे. एडवाइजरी में कहा गया है कि जहां कुछ श्रद्धालु सूर्यास्त में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चले जाएंगे तो वहीं कई लोग रात में विभिन्न तालाबों के किनारे बने टेंट में रुकेंगे.
इन रास्तों पर हो सकती है भीड़ यातायात पुलिस ने यात्रियों को सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए छठ पूजा उत्सव के लिए आवंटित स्थलों के पास की सड़कों से बच कर निकलने की सलाह दी है. एडवाइजरी के अनुसार सोनिया विहार, कृष्णा मार्केट झिलमिल कॉलोनी, जेपीसी अस्पताल के पास डीडीए भूमि, तुगलकाबाद काया माया ग्राउंड, जैन मंदिर सूरज कुंड रोड के पास डीडीए ग्राउंड, डी-ब्लॉक मंगोल पुरी के सामने, छठ पूजा कल्याण समिति सैनिक एन्क्लेव आदि के तालाबों में छठ पूजा के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ सकती है. पुलिस ने कहा कि तालाबों पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद को ध्यान में रखते हुए यातायात की व्यवस्था उसी के अनुसार की गई है. उन्होंने कहा कि जरूरत के आधार पर उचित डायवर्जन किया जाएगा.
मेट्रो का प्रयोग करें, भीड़ से बचेंगे एडवाइजरी में यह भी कहा गया है, "रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी पर जाने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा. हालांकि, लोगों को पहले ही निकल जाना चाहिए इस तरह वह रास्ते में होने वाली संभावित देरी से बचे रह सकते हैं और उन्हें पर्याप्त समय लेकर निकलना ठीक रहेगा. लोगों से अनुरोध है कि वे सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठाएं." वाहन मालिकों से कहा गया है कि अपने वाहनों को केवल तय किए गए निश्चित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें. सड़क किनारे पार्किंग से बचना चाहिए क्योंकि इससे यातायात बाधित हो सकता है."

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









