
रेलवे ट्रैक पर 3 बच्चों के साथ मिली महिला की लाश, सुसाइड और एक्सीडेंट के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
AajTak
पलामू से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला का शव तीन मासूम बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस एक्सीडेंट और खुदकुशी के एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
झारखंड के पलामू से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां महिला का शव तीन बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर मिला है. चारों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में पड़े हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
महिला की पहचान हरिहरगंज के खड़गपुर के रहने वाले रवि सिंह की 30 साल की पत्नी मनीता देवी के तौर पर हुई. उनके बच्चों की उम्र 1, 3 और 6 साल थी. बताया जा रहा है कि महिला डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे बीसफुटा के निमियां में रेलवे ट्रैक पर पहुंची और उसने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.
बुधवार को ससुराल से निकली थी महिला
मृतक महिला का मायका सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता में है. उसके पिता फागू सिंह ने फोनकर इसकी जानकारी दी. मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को अपने ससुराल से निकली थी. इसके बाद उसकी मौत की खबर मिली. उसने ऐसा क्यों किया इसका कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है.
पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी
इस मामले पर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला एक्सीडेंट का लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा. इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











