
रेप-मर्डर का दोषी राम रहीम सुनारिया जेल लौटा, 40 दिन की पैरोल पर आया था बाहर
AajTak
राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्कार और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामलों में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. वह 2017 से सुनारिया जेल में बंद है. विशेष सीबीआई अदालत ने उसे दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के लिए 20-20 वर्ष की सजा सुनाई थी, जबकि 2019 में छत्रपति हत्याकांड में भी उसे दोषी ठहराया गया.
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सोमवार को अपनी 40 दिनों की पैरोल खत्म होने के बाद हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल लौट आया. दोपहर चार बजकर 55 मिनट पर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राम रहीम अपने सिरसा स्थित डेरा आश्रम की लग्जरी गाड़ियों के काफिले में जेल पहुंचा. जेल अधिकारियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया, जबकि बाहर भारी संख्या में अनुयायी जयकारे लगाते नजर आए. राम रहीम पिछले 8 साल में 17 बार से अधिक पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है.
राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्कार और पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामलों में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. वह 2017 से सुनारिया जेल में बंद है. विशेष सीबीआई अदालत ने उसे दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के लिए 20-20 वर्ष की सजा सुनाई थी, जबकि 2019 में छत्रपति हत्याकांड में भी उसे दोषी ठहराया गया. इसके अलावा, 2020 में डेरा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या की साजिश में भी उसकी संलिप्तता साबित हुई.
यह भी पढ़ें: फिर 40 दिन के लिए जेल से बाहर आया रेप-मर्डर का दोषी राम रहीम, बार-बार कैसे मिल रही रिहाई?
इन अपराधों के बावजूद, राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलॉ मिलती रही है, जिसकी आलोचना विपक्षी दल और सामाजिक संगठन करते रहे हैं. इस बार मिली 40 दिनों की पैरोल हरियाणा सरकार द्वारा दी गई थी, जो जुलाई के अंत में शुरू हुई थी. इस दौरान राम रहीम ने सिरसा डेरा में समय बिताया, जहां उसने अनुयायियों से मुलाकात की और धार्मिक सभाओं में भाग लिया. डेरा समर्थकों का दावा है कि पैरोल के दौरान राम रहीम ने सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया.
हालांकि, आलोचकों का कहना है कि ये पैरोलें राजनीतिक दबाव में दी जाती हैं, खासकर चुनावी मौसम में. 2024 में ही उसे पांच बार पैरोल मिल चुकी है, जो कुल 326 दिनों के बराबर है. राम रहीम के जेल लौटने पर सिरसा डेरा मुख्यालय पर सैकड़ों समर्थक जमा हो गए. सुरक्षा के मद्देनजर रोहतक-पानीपत हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जेल अधीक्षक ने बताया कि राम रहीम को सामान्य बैरक में ही रखा जाएगा, और उसकी सेहत पर नजर रखी जाएगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







