
रेप और हत्या के दोषी राम रहीम की 50 दिन की पैरोल खत्म, फिर जाएगा सलाखों के पीछे
AajTak
रेप और हत्या का दोषी बाबा गुरमीत राम रहीम की पैरोल खत्म हो रही है और उसे रोहतक की सुनारिया जेल में फिर से बंद किया जाएगा. राम रहीम को जेल प्रशासन ने 19 फरवरी को 50 दिन की पैरोल दी थी. उसकी पैरोल को लेकर इस बार हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब भी मांगा था.
साध्वी के साथ रेप और पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में सजा काट रहा बाबा गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) एक बार फिर सलाखों के पीछे जाने वाला है. राम रहीम, पैरोल पर जेल से बाहर है, जो आज यानी रविवार को खत्म हो रही है. उसे एक बार फिर से कड़ी सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद किया जाएगा. राम रहीम शाम करीब 5 बजे रोहतक जेल आएगा.
राम रहीम को जेल प्रशासन ने 19 फरवरी को 50 दिन की पैरोल दी थी. बता दें कि जब भी राम रहीम को पैरोल या फरलो दी जाती है, जेल प्रशासन और सरकार पर उठते हैं. राम रहीम की पैरोल को लेकर इस बार हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब भी मांगा था.
राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल?
देश का पहला और इकलौता मामला
क्या आप यकीन करेंगे कि अपने जेल जाने के बाद पिछले दो सालों में राम रहीम कुल 184 दिन यानी तकरीबन छह महीने पैरोल और फर्लो के तौर पर जेल के बाहर मौज काट चुका है. और अगर इन 184 दिनों में आखिरी के 50 दिनों के पैरोल को और जोड़ दिया जाए, तो ये आंकड़ा सीधे 234 दिन का बनता है, जो सात महीने से भी ज्यादा है. इतनी जल्दी-जल्दी और इतना ज्यादा पैरोल मिलने का ये शायद देश का पहला और इकलौता मामला है.
यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम पर क्यों मेहरबान है हरियाणा सरकार

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.








